नागपुर के बाद अब अकोला शहर में पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं में रहेगी छूट

नागपुर के बाद अब अकोला शहर में पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं में रहेगी छूट

अकोला। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। 15 मार्च अकोला में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संपर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जरूरी सेवाओं में छूट दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को उद्धव सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था।

नागपुर के सरंक्षक मंत्री डा. नितिन राउत ने शहर में कोरोना मामलों में बढोत्तरी को देखते हुए 15 से 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार कोरोना केस की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी और 10 मार्च को शहर में 1700 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए थे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। सरकारी जेजे अस्पताल में ठाकरे ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website