दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया, ताकि सरकार स्थिर रहे: चंद्रकांत पाटिल

दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया, ताकि सरकार स्थिर रहे: चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने का दुख है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थिर करने के लिए दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है।चंद्रकांत पाटिल ने रायगढ़ जिले के पनवेल में हुई पार्टी की बैठक के दौरान यह बात कही है। नई सरकार बनने के बाद यह पहला विरोध की ओर इशारा करता बयान आया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सही मैसेज देने और हम जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें स्थिरता लाने के लिए हमने मन पर पत्थर रखकर देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। हमें दुख हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website