त्रिपुरा में बोले पीएम- वामपंथियों ने लोगों को गुलाम समझा

त्रिपुरा में बोले पीएम- वामपंथियों ने लोगों को गुलाम समझा

बेंगलुरु: पीएम मोदी बेंगलुरु में एयरो शो में शामिल होने के बाद चुनावी रैली में भाग लेने त्रिपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने वामपंथी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था। 30 साल तक वामपंथी यहां रहे, इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां लोगों का जो बुरा हाल था, उसे लोग कभी भूल नहीं सकते।

पीएम बोले कि वामपंथी सरकार के समय चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। उस वक्त एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अपना झंडा लगाने की इजाजत नहीं थी। अगर किसी ने अपना झंडा लगाया तो शाम तक डंडा आ जाता था। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ पार्टी को हटाकर डबल इंजन सरकार को चुना है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। आज लोग भाजपा के साथ हैं क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website