चार महीने बाद लौटा कोरोना:देश में 112 दिन बाद नए केस 12,000 के पार

चार महीने बाद लौटा कोरोना:देश में 112 दिन बाद नए केस 12,000 के पार

कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 12,856 नए केस मिले हैं। 112 दिन के बाद 12,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 61,706 हो गए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 12,213 नए मामले मिले थे।

देश में गुरुवार को 110 दिन बाद 12 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। 8 जून के बाद नए मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसी दौरान टेस्ट भी दोगुने हुए हैं। यानी टेस्ट बढ़ने के साथ ही मरीज भी बढ़ गए हैं। देश में अब रोज 4 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। सालभर पहले रोज 20 लाख टेस्ट हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website