कोरोना: बीते दिन 54286 केस आए, 69130 ठीक हुए और 1323 की जान गई

कोरोना: बीते दिन 54286 केस आए, 69130 ठीक हुए और 1323 की जान गई

नई दिल्ली। देश में बुधवार को 54,286 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 69,130 लोगों ने वायरस को मात दी और 1323 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 16,183 की कमी हुई।

देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। अब सिर्फ 5 राज्य ऐसे हैं, जहां इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा है। इनमें महाराष्ट्र (1.21), कर्नाटक (1.16), केरल (99,389), तमिलनाडु (52,884) और आंध्र प्रदेश (51,204) शामिल हैं।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 10,066 लोग संक्रमित पाए गए। 11,032 लोग ठीक हुए और 508 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 588 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 702 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,940 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,797 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में बुधवार को 408 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 788 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,407 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,622 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. राजस्थान
    यहां बुधवार को 155 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,905 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,178 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 138 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 487 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,807 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 112 लोग संक्रमित पाए गए। 302 लोग ठीक हुए और 54 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.78 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,336 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,666 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 84 नए मामले सामने आए। 275 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,827 लोगों की मौत हो गई। 1,495 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website