कोरोना: देश में 24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा

कोरोना: देश में 24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़त नजर आ रही है। बुधवार को 45,975 नए मरीज मिले। 35,091 ठीक हुए और 507 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 10,365 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 8 दिन में 7 बार 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं, जबकि 9 दिन में इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस करीब 70 हजार बढ़े हैं। 23 अगस्त को 3.13 लाख एक्टिव केस थे, जो अब 3.82 लाख हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां बुधवार को 32,803 लोग संक्रमित पाए गए। 21,610 लोग ठीक हुए और 173 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 40.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,961 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 4,456 लोग संक्रमित पाए गए। 4,430 लोग ठीक हुए और 183 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,078 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में बुधवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 52 लोग ठीक हुए। अब तक 10.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,555 लोगों की मौत हो चुकी है। 391 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 16 लोग संक्रमित पाए गए। 20 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,825 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 250 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 42 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 343 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां बुधवार को 5 कोरोना संक्रमित पाए गए, 21 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 81 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में बुधवार को 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 10 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 153 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 07 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 83 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website