कोरोना: देश में हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा

कोरोना: देश में हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे।

राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां मंगलवार को 21,119 लोग संक्रमित पाए गए। 18,493 लोग ठीक हुए और 152 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,004 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.71 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां मंगलवार को 5,609 लोग संक्रमित पाए गए। 7,720 लोग ठीक हुए और 137 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 66,123 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. मध्यप्रदेश
    यहां मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए और 23 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 136 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां मंगलवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 43 लोग ठीक हुए, जबकि एक मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,774 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 545 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    यहां मंगलवार को 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 206 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां मंगलवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 30 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 197 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. दिल्ली
    दिल्ली में मंगलवार को 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 45 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,068 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 504 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website