कोरोना: देश में बीते दिन 42607 नए मामले दर्ज और 38086 ठीक हुए, रिकवरी रेट 97.42%; नए केस में से 70% केरल से

कोरोना: देश में बीते दिन 42607 नए मामले दर्ज और 38086 ठीक हुए, रिकवरी रेट 97.42%; नए केस में से 70% केरल से

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब एक महीने बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4 लाख के पार हो गए हैं। 7 अगस्त को देश में 4 लाख एक्टिव केस थे, जिनमें लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन कोरोना संक्रमण में फिर तेजी आने से शनिवार को एक्टिव केस 4.03 लाख हो गए हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.42% है।

केरल में देश के रोजाना के मामलों में से करीब 70% मामले दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार को केरल में कोरोना के 29,682 नए मरीज मिले। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुईं। शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 309 लोगों में से 142 सिर्फ केरल के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website