कोरोना: देश में बीते दिन 24,148 नए मामले, ये 11 मार्च के बाद सबसे कम

कोरोना: देश में बीते दिन 24,148 नए मामले, ये 11 मार्च के बाद सबसे कम

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के 24,148 नए मामले दर्ज किए गए। 24,395 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 264 लोगों की मौत हुई। कोरोना के नए केस 182 दिनों बाद सबसे कम हैं। 11 मार्च को देश में 23,298 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

महाराष्ट्र के मुंबई, यवतमाल, वर्धा समेत 13 जिलों में पुराने केस घटने से ऐसा हुआ। राज्य में कुल 10,847 पुराने केस घटे हैं। इसके चलते केरल में 26,200 केस आने के बावजूद देश में सिर्फ 24,395 लोगों केस ही सामने आए हैं। बगर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले न घटे होते तो देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार से अधिक होती। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में कोरोना के 34,973 केस रजिस्टर किए गए।

पुराने केस कैसे घटते हैं?
केस घटने का मतलब यह है कि कोरोना की जांच के दौरान लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव दिखा दी गई, लेकिन असल में रिपोर्ट नेगेटिव थी। यह रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है, जिसके चलते पुराने मामलों को कम कर दिया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी नेगेटिव में आई है। 13,255 लोगों की रिकवरी रिपोर्ट नेगेटिव में रही है।

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां गुरुवार को 26,200 लोग संक्रमित पाए गए। 29,209 लोग ठीक हुए और 125 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 43.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,126 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.36 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 10,847 पुराने केस घट गए। 13,255 रिकवरी भी घट गई हैं, जबकि 37 की मौत हुई है। यहां अब तक 64.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,229 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 9 लोग संक्रमित पाए गए और 24 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,863 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 199 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 35 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 415 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां गुरुवार को 7 कोरोना संक्रमित पाए गए, 7 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 9 नए मामले सामने आए और 12 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 134 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website