केरल में थाने में हमला, 36 पुलिसकर्मी घायल

केरल में थाने में हमला, 36 पुलिसकर्मी घायल

केरल में अडाणी पोर्ट के निर्माण के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शकारियों ने विझिंजम थाने पर रविवार की रात हमला कर दिया है। इसमें 36 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल, विझिंजम में लोग अडाणी पोर्ट नहीं बनने देना चाहते। इसके विरोध में 120 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इसी के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website