कुल्लू में बादल फटा, बाढ़ से कई लोग बहे,  मुंबई में पानी भरा, दिल्ली में अलर्ट

कुल्लू में बादल फटा, बाढ़ से कई लोग बहे, मुंबई में पानी भरा, दिल्ली में अलर्ट

नई दिल्ली/मुंबई: पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में 4-5 लोग लापता हो गए हैं, जबकि 2-3 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website