ओडिशा में नई कैबिनेट की शपथ

ओडिशा में नई कैबिनेट की शपथ

भुवनेश्वर: ओडिशा में विधानसभा चुनाव से 21 महीने पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आधी कैबिनेट बदल दी है। भुवनेश्वर के राजभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 21 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 10 नए चेहरे थे। पिछले कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे जगन्नाथ सरकार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ओडिशा में मार्च 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है।

नवीन पटनायक ने नई कैबिनेट में महिला चेहरे को जगह दी है। पिछली कैबिनेट में सिर्फ 3 महिला मंत्री को जगह दी गई थी, जबकि नई कैबिनेट में महिला कोटे से 5 मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होगा। 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाली रीता साहु को भी मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website