तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अस्पताल से बच्चा चुराकर 4-5 लाख में बेचते थे

तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अस्पताल से बच्चा चुराकर 4-5 लाख में बेचते थे

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देशभर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच एजेंसी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया।

इनमें दो लड़के हैं, जिनमें एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय समेत 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं।
अस्पतालों से बच्चा चुराकर लाखों में बेचते थे
CBI सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को NCR के इलाकों से पकड़ा गया है। ये लोग अस्पताल से नवजात बच्चे चुराते थे। फिर ब्लैक मार्केट में सामान की तरह इनका सौदा करते थे। एक बच्चे के लिए लगभग 4 से 5 लाख रुपए में डील होती थी। अकेले मार्च में लगभग 10 बच्चे बेचे गए।

जांच एजेंसी के रडार पर देश के कई बड़े अस्पताल
सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। CBI बच्चों की तस्करी मामले में कई राज्यों में जांच कर रही है। बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह में देश के कई बड़े अस्पताल जांच के दायरे में आ गए हैं।
दैनिक भास्कर ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में बच्चा चुराकर बेचने वाली इंटरनेशनल गैंग को एक्सपोज किया है। इस गैंग का नेटवर्क नेपाल से लेकर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बंगाल, झारखंड में फैला है। यह गैंग डेढ़ से दो लाख रुपए में लड़की और 6 लाख तक में नवजात लड़का बेचती है।
दिल्ली के एक कपल पर महीनेभर का बच्चा चुराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि कपल की बेटी ने उनसे रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भाई लाने को कहा था। इसके बाद कपल ने फुटपाथ पर रहने वाले दंपती का बच्चा चुरा लिया। CCTV फुटेज के आधार पर शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website