नॉटिंघम: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। लेकिन, उनमें रोमांचक कॉम्पिटीशन जारी है। रविवार रात तीसरे दिन इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की है।
उसने पहली पारी में वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड के 553 रनों के जवाब में 473/5 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर इंग्लिश टीम 80 रनों से पिछड़ रही थी। सोमवार को चौथे दिन का खेल खेला जाएगा।
एलेक्स लीस और ओली पोप ने 90/1 के स्कोर से मेजबानों की पारी को आगे बढ़ाया। लीस ने 109 गेंद में 67 रन बनाते हुए अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वे मैट हेनरी की गेंद पर डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे
कप्तान बेन स्टोक्स के साथ रूट ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को 400 के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके ठीक बाद स्टोक्स 33 गेंद में 46 रन की आतिशी पारी खेलकर ब्रेसवेल की गेंद पर बोल्ट के हाथों कैच आउट हुए।
मुकाबले में पूर्व कप्तान जो रूट और ओली पॉप ने इंग्लैंड की वापसी कराई। रूट अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वे 163 पर नाबाद हैं। जबकि पॉप 145 के स्कोर पर बोल्ट का शिकार बने। यह रूट का 27वां टेस्ट शतक है। जबकि पॉप ने इंग्लैंड में पहला सैकड़ा जमाया है।