दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दूसरे मैच में जुर्माना लगा है। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इसके लिए उन पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया। इंडियन प्रीमियर लीग ने यह जानकारी गुरुवार को दी।
इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे। लेकिन सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था।