न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई टीम की घोषणा

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई टीम की घोषणा

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड ने बर्मिघम में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नई महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की। इसमें चार महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने जा रही हैं। एमी सैटरथवेट का नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं है। इस बारे में जब सैटरथवेट को पता चला, तो उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

केटी मार्टिन, ली ताहुहू, फ्रेंकी मैके और लेह कास्पेरेक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी एनजेडसी की लिस्ट से बाहर रही।

लिस्ट में बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर, स्पिनर ईडन कार्सन और विकेटकीपर इजी गेज और जेस मैकफैडेन सभी को शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन को एक बार फिर न्यूजीलैंड की कप्तानी के तौर पर नामित किया गया है।

डिवाइन ने कहा कि वह 1998 में कुआलालंपुर में खेले गए पुरुषों के 50 ओवर के मैच के बाद, राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को डिवाइन के हवाले से कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों जैसे वैश्विक आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को फिर से शामिल करना महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने का एक शानदार मौका है।

राष्ट्रमंडल खेल 29 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website