श्रीलंका में दो महीने के भीतर सरकार ने तीसरी बार बढ़ायी पेट्रोल-डीजल की कीमत

श्रीलंका में दो महीने के भीतर सरकार ने तीसरी बार बढ़ायी पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली: आर्थिक संकट के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पेट्रोल की कीमतों में 50 श्रीलंकाई रुपये जबकि डीजल में 60 श्रीलंकाई रुपयों की बढ़ोतरी की गयी है। आपको बता दें कि श्रीलंका में पिछले दो महीनों के दौरान तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व यानी विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण दशकों के बाद अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ ताजा बदलाव श्रीलंका में रविवार की रात दो बजे के बाद से प्रभावी हो गया है। सरकार के स्वामित्व वाली खुदरा पेट्रोलियम पदार्थों की  विक्रेता कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की ओर से इस बारे में घोषणा कर दी गयी है। लंका आईओसी ने भी इसी अनुपात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 

इससे पहले श्रीलंका में बीते 24 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया था। उस समय, पेट्रोल की कीमतों में 24 प्रतिशत जबकि डीजल की कीमतों में 38 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ था। 19 अप्रैल के बाद से श्रीलंका में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

आपको बता दें कि श्रीलंका 1948 में  स्वतंत्रत हुआ श्रीलंका पहली बार सबसे खराब आर्थिक संकट की दौर से गुजर रहा है। संकट की इस घड़ी में देश में जरूरी चीजों जैसे भोजन, दवाइयों, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गयी है। इन चीजों के लिए देश में हाहाकार मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website