चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान : आर्थिक सर्वे

चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान : आर्थिक सर्वे


नई दिल्ली,
| चालू वित्त वर्ष 2020-21 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान है। देश की जीडीपी में गिरावट का यह आकलन वित्त वर्ष 2020-21 के आर्थिक सर्वेक्षण में लगाया गया है। संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र का आगाज हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 सदन के पटल पर प्रस्तुत किया गया। इस सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 7.7 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website