असम सरकार ने राज्य सेवा कर्मचारियों को सौगात दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया है कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी 4% बढ़ा दिया है, जो अब 42% हो गया है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। मुझे एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम राज्य कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। बता दें, कर्मचारियों का महंगाई पहले 38 प्रतिशत था, जो अब 4 प्रतिशत तक बढ़ने के बाद 42 प्रतिशत हो गया है।