लंदन में तिरंगे के अपमान पर भारत का एक्शन:दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन से सिक्योरिटी घटाई

लंदन में तिरंगे के अपमान पर भारत का एक्शन:दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन से सिक्योरिटी घटाई

दिल्ली में बुधवार को ब्रिटिश हाईकमीशन और उच्चायुक्त के घर के बाहर लगी सुरक्षा घटा दी गई है। चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन और राजाजी मार्ग स्थित उच्चायुक्त के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स और पीसीआर वैन हटा दी गई हैं। यह एक्शन ब्रिटेन में भारतीय हाईकमीशन में खालिस्तानी प्रदर्शन के बाद उठाया गया है।

अमृतपाल और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को लंदन में इंडियन हाईकमीशन का तिरंगा उतार दिया था। हालांकि भारतीय राजनयिकों ने इस घटना के कुछ ही देर बाद और बड़ा तिरंगा हाईकमीशन पर लहराया था।

लंदन में इस घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को इंटेलीजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी थी कि खालिस्तानियों का प्रदर्शन हिंसक हो सकता है। इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website