बीजिंग, | स्थानीय समयानुसार 7 नवंबर को दक्षिण सूडान स्थित संयुक्त राष्ट्र विशेष दल ने दक्षिण सूडान (जुबा) में स्थित चीन के छठे खेप वाले शांति रक्षकों को शांति पदक प्रदान कर दक्षिण सूडान के शांति कार्य की रक्षा करने में उनके योगदान की प्रशंसा की। सुबह साढ़े नौ बजे पदक देने की रस्म उद्घाटित हुई। दक्षिण सूडान स्थित चीनी राजदूत ह्वा निंग, संयुक्त राष्ट्र विशेष दल के उप विशेष प्रतिनिधि छोंगक्वांग, दक्षिण सूडान में स्थित संयुक्त राष्ट्र विशेष दल के बलों के उप कमांडर च्यांग ईच्वून, चीनी दूतावास के सैनिक अधिकारी फंग पो आदि ने चीनी शांति रक्षकों को पदक प्रदान किए।
च्यांग ईच्वून ने इस इन्फैंट्री बटालियन के कमांडर को विशेष प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने एक साल में इस बटालियन की उल्लेखनीय प्रदर्शनी का उच्च मूल्यांकन किया। बटालियन के कमांडर हान थाओ ने कहा कि हालांकि हमारा कर्तव्य समाप्त होगा। लेकिन विश्व शांति की रक्षा करने का कर्तव्य जारी रहेगा। हम आरंभिक लक्ष्य को नहीं भूलेंगे, और लगातार उच्च मापदंड के आधार पर अपना काम जारी रखेंगे।