जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने टोक्यो में आपातकाल लगाया

जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने टोक्यो में आपातकाल लगाया

टोक्यो, | जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने गुरुवार को टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति लागू कर दी है, जिसमें सैतामा, चिबा और कनागावा जैसे इलाके भी शामिल हैं। कोविड-19 के मामलों में हाल ही में आए उछाल के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आपातकाल की यह स्थिति शुक्रवार 7 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत रेस्तरां और बार में शाम के सात बजे के बाद से शराब सर्व नहीं किया जाएगा और आठ बजे तक ये बंद कर दिए जाएंगे। जिम, डिपार्टमेंट स्टोर्स और मनोरंजन के साधनों के भी खुले रहने की अवधि कम कर दिए जाएंगे।

सरकार का लक्ष्य कार्यालयों में कर्मियों की संख्या को 70 फीसदी तक घटाना है, ऐसे में कंपनियों से आग्रह किया गया है कि वे या तो कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें या उन्हें अगल-अलग शिफ्ट में ऑफिस बुलाए।

इस बीच, समारोहों में भी वेन्यू की क्षमता के मुकाबले 50 फीसदी लोगों को ही बुलाने की अनुमति दी जाएगी।

इससे पहले 7 अप्रैल, 2020 को पहली बार टोक्यो के अलावा अन्य छह प्रांतों में आपातकालीन स्थिति का ऐलान किया गया था।

टोक्यो में गुरुवार को कोविड-19 के 2,447 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो इससे पहले दर्ज किए गए संक्रमितों की संख्या 1,591 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इसी के चलते यहां फिर से आपातकाल को लागू किए जाने का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website