स्टॉकहोम, | अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को गुरुवार को 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। 77 साल की ग्लूक यह पुरस्कार पाने वाले 16वीं महिला हैं।
न्यूयार्क में जन्मीं ग्लूक 2016 के बाद नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली पहली अमेरिकी बन गई हैं।
साल 2016 में गायक-गीतकार बॉब डेलान को यह पुरस्कार मिला था।
ग्लूक अभी येल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।
ग्लूक ने साल 1993 में साहित्य क प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता था।