अच्छी सेहत के लिए फल का सेवन करना बेहद जरूरी है। डॉक्टर्स भी अच्छी सेहत के लिए रोज फल खाने की सलाह देते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फलों की रानी कौन है? नहीं न, तो हम बताते हैं फलों की रानी है अंगूर। जी हां, अब आप सोचेंगे कि ये कैसे। असल में यहां कोई सिंहासन नहीं है, इनको राजा और रानी का दर्जा दिया गया है इनकी डिमांड के आधार पर। तो चलिए आपको हम बताते हैं फलों के बारे में कुछ रोचक तथ्य जो आप शायद ही जानते होंगे।
- फलों से संबंधित पढ़ाई को ‘पोमोलॉजी’ कहा जाता है। दुनिया का सबसे प्रोड्यूज होने वाला फल टमाटर है।
- अमेरिका की दुकानों पर जो सेब बेचा जाता है वह एक साल पुराना होता है।
- लीची के बीज खाने नही चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते हैं।
- सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि उनमें 25 प्रतिशत हवा होती है। सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह त्वचा पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा, खुजली और सूजन को दूर करता है।
- दवाई लेने के बाद अंगूर खाने से आपकी मौत भी हो सकती है। यदि आप अंगूरों को माइक्रोवेव में रखते हैं तो यह फट जाएगें।
- अंगूर के कुल उत्पादन का 71 प्रतिशत हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है।
- अगर आप को किसी चीज से नफरत है, तो आपको केले खाने चाहिए, इससे ये कम हो जाती है। क्योंकि इन में एक प्राकृतिक अम्ल होता है जो कि हमारे शरीर के अंदर जाकर इसके प्रभाव को कम करता है।
- सेब लगभग 7,000 प्रकार के होते है। पीने की तुलना में सेब खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- आम दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। इसे फलों का राजा कहते हैं और यह भारत का राष्ट्रीय फल है।
- क्या आपको पता है कि केला पानी में तैर सकता है।
- कई सालों पहले खोजकर्ता लंबे अभियानों पर पानी ले जाने के निए तरबूज का उपयोग करते थे।
- स्ट्रॉबेरी और काजू एकलौते ऐसे फल हैं जिनके बीज फल के बाहर होते हैं जबकि अन्य फलों के अंदर होते हैं।
- केले थोड़े से रेडियोधर्मी भी होते हैं। केलों को कच्चा तोड़ने के बाद रसायनिक तरीकों से पकाया जा सकता है। जबकि अंगूरों के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। मनुष्य के ‘डीएनए’ का 50% हिस्सा केले के साथ मिलता जुलता है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि केला धरती का पहला फल है।
- आप नाशपाती के छिल्के के साथ फर्नीचर बना सकते हैं क्योंकि यह बहुत सख्त होता है।
- अगर किसी पेड़ पर लगे अनानास को उल्टा कर दिया जाए तो यह जल्दी पक जाता है।