मप्र उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा ने बांटी मिठाई, कहा-कांग्रेस में कुछ नहीं बचा

मप्र उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा ने बांटी मिठाई, कहा-कांग्रेस में कुछ नहीं बचा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा उत्साह में नजर आ रही है। यहां की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में से पार्टी ने 19 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय विजयी नारों से गूंज उठा है और यहां मिठाईयां बांटी जा रही हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पार्टी कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई।

मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। जब भी वे सत्ता में आते हैं, वे भ्रष्टाचार में संलिप्त हो जाते हैं। दो वर्ष पहले, वे झूठ बोलकर सत्ता में आए थे। हालांकि उनके पास बहुमत नहीं था। उनके पास केवल 5 सीटें ज्यादा थीं और 15 महीनों में, उन्होंने इसे दलालों का गढ़ बना दिया और भाजपा के पक्ष में आज के चुनावी नतीजे इसी का परिणाम हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए ट्रेंड के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website