चोरों का आतंक: पूर्व कांग्रेसी सांसद के बेटे के घर से लाखों की चोरी

चोरों का आतंक: पूर्व कांग्रेसी सांसद के बेटे के घर से लाखों की चोरी

ग्वालियर। माधवनगर में एम-148 बंगले से चोर रविवार की रात को धाबा बोलकर लाखों रुपये की कीमत के गहने व पैसा चोरी कर ले गए। यह बंगला कांग्रेस के पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी के बेटे धर्मवीर सिंह गुर्जर का है। चोरी के समय बंगले में कोई नहीं था। धर्मवीर सिंह गुर्जर की पत्नी मायके गई है। धर्मवीर रात को बंगले पर ताला लगाकर पार्टी मनाने के लिए दोस्तों के घर चले गए थे। बंगले में चोरी होने का पता सोमवार की सुबह लगा। पूर्व सांसद के घर चोरी होने की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चोरों का सुराग लगाने के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व स्नॉफर डॉग को भी मौके पर बुलाया था। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा हैं। घर में से क्या-क्या सामान चोरी गया है, इसकी सूची अभी पुलिस को फरियादी ने नहीं दी है।

बर्खास्त सांसद रामसेवक बाबूजी का पुत्र धर्मवीर सिंह गुर्जर माधवनगर में एम-141 बंगले में परिवार के साथ रहता है। बाबूजी ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटे के घर में चोरी होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि धर्मवीर सिंह गुर्जर की पत्नी दीपावली मनाने के लिए मायके गई है। बेटा अकेला होने के कारण रात को बंगले पर ताला लगाकर दोस्तों के यहां पार्टी मनाने के लिए चला गया। सुबह घर लौटने पर चोरी होने का पता चला। बंगले के ताले टूटे पड़े थे। कमरों के अंदर रखी अलमारी खुलीं मिलीं हैं। अलमारी का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा मिला है। सोने-चांदी के बॉक्स खाली मिले हैं। वह बहू को बुलाकर पता कर रहे हैं कि घर में कितना पैसा व कितने की कीमत के गहने चोरी गए हैं। धर्मवीर पेट्रोल पंप के साथ खेतीबाड़ी का काम भी देखता है।

बाउंड्री वॉल फांदकर घुसे हैं चोर- बंगले की बाउंड्रीवॉल 10 फीट से अधिक ऊंची हैं। चोर इसी बाउंड्री वॉल फांदकर घर में दाखिल हुए हैं। दीवार पर चोरों के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि चोरों की संख्या एक से अधिक है। एक दूसरे को बंगले के अंदर कूदने के लिए सहारा दिया है। विवेचक एसआइ भगत ने बताया कि फरियादी ने अभी चोरी गए सामान की सूची नहीं दी है। और नहीं यह बतयाा कि पैसा कितना चोरी गया। चोरों का सुराग लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है। बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखेंगें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website