देवोलिना ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

देवोलिना ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

मुंबई, | टेलीविजन अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने आरोप लगाया है कि उनकी सबसे करीबी मित्र और दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भटनागर अपने पति गगन शेट्टी से घरेलू हिंसा का शिकार थीं। देवालिना ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक वीडियो साझा कर कहा कि दिव्या अपने पति से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित थीं। देवोलिना ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के महज तीन दिन बाद ही गगन ने दिव्या का सिर फोड़ दिया था। वह हर रोज दिव्या को बेल्ट से मारता था और कमरे में बंद कर रखता था।

गगन को एक क्रिमिनल बताते हुए देवोलिना ने आगे आरोप लगाया कि उसने दिव्या को धमकी दी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह उसके भाई को जान से मार देगा।

वीडियो में दिव्या के पति को संबोधित करते हुए देवोलिना ने और भी कई सारी बातें कही हैं और साथ ही दिव्या के चोट लगी हुई कोहनी की भी तस्वीर साझा की हैं। इसके साथ ही दिव्या के साथ हुई अपनी बातचीत के कई स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जिसमें वह देवोलिना से अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website