जान-निक्की की बढ़ती नजदीकियों से खुश हैं रीता भट्टाचार्य

जान-निक्की की बढ़ती नजदीकियों से खुश हैं रीता भट्टाचार्य

मुंबई। बिग बॉस 14 में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिल रहे हैं। जान कुमार सानू लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में जान कुमार और निक्की तंबोली की लव स्टोरी के चर्चे हो रहे हैं। दोनों की नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं। जान कुमार की मां रीता भट्टाचार्य को बेटे का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बेटे का ये अंदाज देखकर मां ने कहा-‘शायद जान निक्की पर मोहित हो चुके हैं। ये असंभव नहीं है। मैं खुशी हूं कि जान ने किसी को ढूंढ लिया और निक्की को भी घर में कोई मिल गया’। रीता भट्टाचार्य ने आगे कहा, ‘मेरा बेटा जवान है। वो जिस तरह से निक्की से बर्ताव करता है वह इस तरह का बिल्कुल नहीं है। रियल लाइफ में वह काफी अलग है। मुझे जान का ये रूप काफी दिलचस्प लगता है। शो की शुरुआत में वह बैकफुट में नजर आ रहा था। अब वो गेम में भी अच्छा हो गया है और पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट भी नजर आ रहा है। ये देखने में मजा आ रहा है।

बता दें इससे पहले रीता ने जान द्वारा मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर बचाव किया था। इसके अलावा राहुल वैद्य द्वारा नेपोटिज्म का आरोप लगाने पर भी मां रीता ने करारा जवाब दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website