नई दिल्ली, | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘स्थापना दिवस’ पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि अनुशासन, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। राष्ट्रवाद की नींव पर खड़ा यह वटवृक्ष अपने विचारों और मूल्यों से देश के युवाओं को निस्वार्थ भाव से देश सेवा के लिए प्रति प्रेरित कर उनके व्यक्तित्व व चरित्र का निर्माण कर रहा है।”
उन्होंने आगे लिखा, “गत 9 दशकों से संघ का हर स्वंयसेवक भारत को विश्वगुरु बनाने और उसका गौरव पुन: स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। आज आरएसएस के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी स्वंयसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
नड्डा ने ट्वीट किया, “राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं स्वावलंबन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने अद्भुत कौशल से मानवता की सेवा के लिए ऊषा की किरण जागृत करने वाल विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन आरएसएस के स्थापना दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर, 1925 को नागपुर में विजयादशमी पर संघ की स्थापना की थी।