लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि : प्रियंका गांधी

लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : पांचों राज्यों के चुनाव परिणामों में करारी हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा हमारे कार्यकतार्ओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए… संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।

दशकों से पंजाब की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को इस बार आम आदमी पार्टी ने वहां से उखाड़ फेंका। गोवा में इस बार कांग्रेस से 2017 के बढ़कर प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही थी। देश की सबसे बड़ी पार्टी आज हर मोर्चे पर संघर्ष करती नजर आ रही है। इन चुनावों ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए अब नए सिरे से तैयारी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website