लंबे समय का इंतजार, टीम वीडी ने लिया आकार

लंबे समय का इंतजार, टीम वीडी ने लिया आकार


भोपाल। लंबे समय से टलती आ रही प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी ने अंतत: आकार ले लिया। बुधवार शाम को घोषित की गई इस कार्यकारिणी में कई चेहरों को शामिल किया गया है तो कुछ पुराने चेहरे पर्दे से गायब हो गए हैं। वीडी शर्मा ने अपने विश्वास पात्रों को इसमें जगह दी है। साथ ही कुछ नए लोगों पर भी दांव लगाया है। भाजपा ने अपनी मंशानुसार कांग्रेस से आई नई खेप को इस टीम से दूर ही रखा है। घोषित की गई टीम में 12 उपाध्यक्ष और 12 महामंत्री रखे गए हैं। साथ ही विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों का ऐलान भी पार्टी ने कर दिया है।
यह है टीम वीडी
प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय (सांसद) भिंड, मुकेश चौधरी, भिंड, कान्तदेव सिंह सिंगरौली, योगेश ताम्रकार सतना, सुमित्रा वाल्मिक जबलपुर, आलोक शर्मा भोपाल, सीमा सिंह भोपाल, जीतू जिराती इंदौर, गजेन्द्र पटेल (सांसद) बड़वानी, बहादुर सिंह सोंधिया (विधायक) उज्जैन,
चिंतामणि मालवीय उज्जैन, पंकज जोशी शाजापुर।
प्रदेश मंत्री
मदन कुशवाहा ग्वालियर, ललिता यादव छतरपुर, रजनीश अग्रवाल सागर, लता वानखेड़े सागर, प्रभुदयाल कुशवाह सागर, राजेश पाण्डेय रीवा, मनीषा सिंह (विधायक) शहडोल, आशीष दुबे जबलपुर, नन्दिनी मरावी (विधायक) जबलपुर ग्रामीण, राहुल कोठारी भोपाल, संगीता सोनी झाबुआ, जयदीप पटेल धार
और
प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, (सीए) जबलपुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा उज्जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा भोपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ग्वालियर बनाए गए हैं।

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
महिला मोर्चा माया नारोलिया होशंगाबाद
किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी होशंगाबाद
पिछड़ा वर्ग मोर्चा भगत सिंह कुशवाह सीहोर
युवा मोर्चा वैभव पवार सिवनी
अनु.जाति मोर्चा डॉ. कैलाश जाटव नरसिंहपुर
अनु. जनजाति मोर्चा कल सिंह भाबर झाबुआ
अल्पसंख्यक मोर्चा रफत वारसी श्योपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website