राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अचानक विदेश जाने के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने के लिए इटली गए हैं। वहीं बीजेपी बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है। इतन ही नहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी जी करते हैं।’ इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘जितना ये मिलने को भागते हैं, पूरे गांव की नानी कम पड़ जाए। एक बार तो 56 दिनो के लिए भाग गए थे।’

इससे पहले भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने तंज कसते हुए कहा था कि राहुल को बधाई, यहां कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी विदेश में आराम कर रहे है…शायद वो बहुत थक गए हैं। जनरल वीके सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की हालत उस बच्चे की तरह है, जो पहले एक खिलौना मांगता है और जब वो मिल जाता है तो कहता है ये नहीं दूसरा चाहिए। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कसा कि कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल ‘9 2 11’ हो गए!!

आपको बतां दे कि सोमवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस था। इस पर होने वाले समारोह से एक दिन पहले ही राहुल विदेश यात्रा पर चले गए। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल कहां गए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि राहुल कुछ दिन देश से बाहर ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website