बिहार चुनाव परिणाम: NDA 123 सीटों पर आगे, 3 पर विजयी

बिहार चुनाव परिणाम: NDA 123 सीटों पर आगे, 3 पर विजयी

पटना। बिहार में किसकी बनेगी सरकार, किसके सिर सजेगा बिहार के सीएम का ताज, इसका फैसला आज हो जाएगा। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव में कई दिग्गज राजनेता सहित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 2 लाल तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। वहीं रुझानों में एनडीए को बढत मिलती हुई दिखाई दे रही है।

पार्टी NDA RJD अन्य
सीटें (243) 126 (3 जीते) 104 (2 जीते) 13

LIVE UPDATES:-

  • केवटी सीट से BJP के मुरारी मोहन झा विजयी। उन्होंने RJD के अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया
  • सुपौल से जदयू के विजेंद्र यादव विजयी
  • दरभंगा ग्रामीण से राजद के ललित यादव विजयी
  • छठे राउंड की मतगणना के बाद हसनपुर सीट से तेजप्रताप आगे
  • NDA 125 seats – BJP 70, JDU 48, VIP 6, HAM 1
  • Mahagathbandhan 101 seats – RJD 62, Congress 20, Left 19
  • BSP 1, AIMIM 2, LJP 5 और निर्दलीय 4
  • बांकीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा पीछे
  • इमामगंज सीट पर जीतनराम मांझी पीछे
  • वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर JDU आगे
  • राघोपुर सीट पर तेजस्वी को बढ़त
  • ECI के रुझानों के अनुसार, NDA 24, BJP- 15, JDU- 8, VIP- 1, RJD- 9, Cong- 5, Left- 4
  • महागठबंधन- 18 और BSP को एक सीट पर बढ़त है
  • केवटी से भाजपा के मुरारी मोहन झा आगे
  • गया से भाजपा के प्रेम कुमार आगे
  • जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह 1400 वोटों से आगे
  • परसा से JDU के चंद्रिका राय पीछे
  • पटना साहिब से BJP के नंद किशोर आगे
  • छातापुर से BJP के नीरज कुमार बबलू आगे
  • मोकामा से RJD के अनंत कुमार आगे
  • बांकीपुर से BJP के नितिन नवीन आगे
  • चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, दरभंगा विधानसभा सीट पर BJP आगे
  • मधेपुरा सीट से पप्पू यादव पीछे
  • डेहरी से BJP के सत्यनारायण सिंह आगे
  • शुरुआती रुझानों में NDA फिर आगे निकला

बिहार विधानसभा के लिए 3 चरणों में हुए चुनाव के बाद नीतीश कुमार या तेजस्वी प्रसाद यादव में से किसकी सरकार बनेगी, इसका इंतजार सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि राज्य की जनता भी बेसब्री से कर रही है। विधानसभा के साथ ही वाल्मीकिनगर संसदीय उप चुनाव के मतों की गिनती भी जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 सीटों के लिए हुई 57.05% वोटिंग हुई। पहले चरण में 55.70% मतदान। दूसरे चरण में 55.68%। तीसरे चरण में बंपर 59.94% वोटिंग। महिला मतदाताओं ने 59.69%, तो पुरूष मतदाताओं ने 54.68% मतदान किया। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में साल 2015 की तुलना में अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं इस बार के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का निर्णय आज होने वाला है, उनमें विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, उनके बड़े भाई एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, नीतीश सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, श्रम संसाधन मंत्री, विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, राजस्व मंत्री रामानारायण मंडल, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह, ऊर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, मदन सहनी, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार ऋषि, दिवंगत नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह, स्व. कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत, लालू यादव के समधी चंद्रिका राय, कांग्रेस नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा, राजद के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी बीना सिंह, विपक्ष के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी और रमई राम, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी प्रमुख हैं।

वैशाली जिले की राघोपुर सीट पर राजद नेता एवं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव की ईवीएम में कैद किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। राघोपुर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक यहां यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कब्जा रहा था। इस बार इस सीट से तेजस्वी यादव ने फिर से किस्मत आजमाई है। तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक सतीश कुमार यादव के साथ लगातार दूसरी बार हुआ। वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव ने क्रिकेट की दुनिया छोड़ इस सीट से जीत दर्ज कर राजनीति में शानदार आगाज किया था। उस समय जदयू के निवर्तमान विधायक सतीश कुमार यादव ने विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में हॉट सीट में शुमार हसनपुर का चुनाव कई मायनो में अहम है। कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने राजद की पारम्परिक वैशाली जिले के महुआ की जगह इस बार हसनपुर से ताल ठोका हैं। वर्ष 2015 में महुआ सीट से अपनी सियासी पारी का शानदार आगाज करने वाले तेज प्रताप का मुकाबला जदयू के निवर्तमान विधायक और चुनावी पिच पर जीत की ‘हैट्रिक’ जमाने की कोशिश में लगे राजकुमार राय से हुआ है। गया सीट से चुनाव लड़ चुके भाजपा के कद्दावर नेता और कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार अपने भाग्य का पर्चा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वह वर्ष 1990 से लगातार सात बार चुनाव जीत चुके हैं। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह की जन्मस्थली के लिए चर्चित पटना साहिब सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव लगातार सातवीं बार जीत का सेहरा अपने नाम करने की आस लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website