नरौरा के बंशी घाट पहुंचा पूर्व CM कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने के लिए  राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और उत्तराखंड के सीएम भी पहुंचे

नरौरा के बंशी घाट पहुंचा पूर्व CM कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने के लिए राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और उत्तराखंड के सीएम भी पहुंचे

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अब से कुछ देर में अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से बुलंदशहर के नरौरा के बंशी घाट पहुंच चुका है। यहां उन्हें अब राजकीय सम्मान दिया जा रहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

जिस रास्ते से निकली यात्रा, लोगों की आंखें नम हो गईं
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की अंतिम यात्रा में भारी सैलाब उमड़ा। जिस भी रास्ते से बाबू जी का पार्थिव शरीर गुजरा, लोगों की आंखें नम हो गईं। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों ने उन पर पुष्प वर्षा की। कई घंटों तक लोग अलीगढ़ के स्टेडियम से बुलंदशहर के नरौरा घाट तक सड़कों के दोनों तरफ खड़े रहे। सुबह 9 बजे से शुरू हुई ये यात्रा शाम तीन बजे नरौरा घाट पहुंची। घाट पर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। घाट को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है।

रक्षामंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड के सीएम ने किया नमन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

स्मृति ईरानी ने बाबू जी को किया नमन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया अंतिम दर्शन

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं शुरू

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website