कोरोना: बीते दिन 51,225 केस आए, 63,674 ठीक हुए और 1324 की मौत

कोरोना: बीते दिन 51,225 केस आए, 63,674 ठीक हुए और 1324 की मौत

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के 51,255 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 63,674 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1324 लोगों की जान भी गई। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 13,783 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल देश में 6.07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां गुरुवार को 9,844 लोग संक्रमित पाए गए। 9,371 लोग ठीक हुए और 556 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में गुरुवार को 317 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 605 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 9.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,415 लोगों की मौत हो चुकी है। 7,314 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां गुरुवार को 224 लोग संक्रमित पाए गए। 308 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,366 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,552 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. राजस्थान
    यहां गुरुवार को 147 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 306 लोग ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,905 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,178 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में गुरुवार को 129 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 507 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,042 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,427 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. दिल्ली
    दिल्ली में गुरुवार को 109 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 131 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,948 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,767 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां गुरुवार को 62 नए मामले सामने आए। 255 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,849 लोगों की मौत हो गई। 1,280 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website