मुंबई : विलेपार्ले पूर्व स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उत्तर मध्य मुंबई जिला इकाई द्वारा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर मध्य जिला के पदाधिकारियों की घोषणा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की गरिमामय उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर मध्य जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुषम सावंत ने की।प्रमुख पदाधिकारियों में बीजेपी मुंबई के सचिव महेश पारकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब दुबे, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश चंदेलिया, नगरसेवक एवं जिला महामंत्री अमित शेलार उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और मिशन 2022 मुंबई महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के स्पष्ट बहुमत का नारा दिया।इसके पश्चात् उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से मुंबई में उत्तर भारतीयों की आवाज बन चुके जयप्रकाश सिंह का स्वागत करते हुए जय श्री राम और भारत माता की जय की उद्घोषणा इतने जोरदार ढंग से हुई कि संपूर्ण परिसर भाजपा मय हो गया। सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मुंबई मनपा में भाजपा का झंडा लहराने की श्री सिंह की प्रतिज्ञा को सहर्ष स्वीकार किया और उन्हें विश्वास दिलाया हम आपके कठोर परिश्रम को सलाम करते हैं।हम सभी आपके मार्गदर्शन में विजय प्राप्त करने का प्रण लेते हैं।
