अपने आराध्य के आगे घुटने टेकने में गलत क्या है : नरोत्तम

अपने आराध्य के आगे घुटने टेकने में गलत क्या है : नरोत्तम

टीम एब्सल्यूट भोपाल कांग्रेस जिंदगी भर गांधी परिवार के आगे घुटने टेकती हुई आई है, जनता और भगवान ही जनार्दन है। अपने आराध्य के सामने घुटने टेकने में क्या गलत है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ये बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की पीड़ा वही समझ सकता है, जो जनता के बीच से गया हो, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले पीढ़ा नहीं समझ सकता, छोटे परिवार में पैदा होना गुनाह नहीं है। हमारे नेता जनता की पीढ़ा बेहतर समझते हैं। उन्होंने जीतू पटवारी के वायरल वीडियो पर कहा कि जनता से ज्यादा सवाल न पूछें तो ही इनके लिए बेहतर है, नहीं तो और हकीकत सामने आएंगी। मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस ते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं का अपमान करती हुई आई है। कांग्रेस बनी-बनाई सरकार बचा नहीं पाई अब क्या करेंगे। गृह मंत्री ने कमलनाथ पर कहा कि कमलनाथ के बड़े उधोग पति होने से कुछ लाभ नहीं हुआ। नोटा ज्यादा असर नहीं दिखायेगा क्योकि जनता मतदान के पक्ष में है। वे बोले कि राजमाता राजपथ से जनपथ पर आई है। हम उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा कर्ज लेने पर कहा कि हमारी सरकार जनहित के लिए कर्ज ले रही है, कांग्रेस ने जैकलीन- सलमान के लिए हमसे ज्यादा कर्ज लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website