विकास कृष्ण के कोच अमेरिका में फंसे, मुक्केबाज ने मांगी मदद

विकास कृष्ण के कोच अमेरिका में फंसे, मुक्केबाज ने मांगी मदद

नई दिल्ली, | ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण के कोच नए वीजा प्रोटोकॉल्स के कारण अमेरिका में फंस गए हैं और इसलिए विकास ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। विकास ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका कोच के साथ अभ्यास करना काफी जरूरी है क्योंकि टोक्यो ओलम्पिक खेल करीब आ रहे हैं।

विकास ने ट्वीट किया, “डॉ. एस जयशंकर जी, मेरे कोच अमेरिका में फंसे हुए हैं और नए वीजा प्रोटोकॉल्स के कारण भारत नहीं आ पा रहे हैं। टोक्यो ओलम्पिक करीब आ रहे हैं इसलिए उनकी मौजूदगी मेरे लिए काफी जरूरी है क्योंकि मेरा लक्ष्य ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना है। क्या आप इसमें मदद कर सकते हैं।”

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सितंबर में विकास की अमेरिका में ट्रेनिंग करने की अपील को मंजूर कर लिया था। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अपने कोच रोन सिम्स जूनियर के साथ वहां गए थे।

टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा विकास को इसके लिए 17.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई थी।

वह अपना तीसरा ओलम्पिक खेलने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website