आईसीसी की इस दशक की वनडे टीम के कप्तान बने धोनी

आईसीसी की इस दशक की वनडे टीम के कप्तान बने धोनी

नई दिल्ली, 2| भारत को 28 साल बाद वनडे विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी 50 ओवरों की टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इस टीम में धोनी के अलावा दो और भारतीय रोहित शर्मा, विराट कोहली हैं।

आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और मिशेल स्टार्क भी इस टीम में चुने गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो ऑलराउंडर इस टीम में हैं। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम के दूसरे स्पिनर हैं।

दक्षिण अफ्रीका से अब्राहम डिविलियर्स को भी टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

आईसीसी की इस दशक की वनडे टीम : महेंद सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वार्नर, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बाउल्ट, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website