मुंबई, | अंबानी परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है क्योंकि मुकेश और नीता अंबानी की बहू श्लोका ने अपने बेटे को जन्म दिया है। अपने दादा-दादी बनने की खुशखबरी को मुकेश और नीता अंबानी ने लोगों के साथ साझा किया है।
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “भगवान कृष्ण के आशीर्वाद और कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में अपने बेटे के गर्वित माता-पिता बने हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”
उन्होंने यह भी कहा, “नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादी-दादी बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन के परपोते का स्वागत किया है।”
श्लोका (मेहता) और आकाश ने 9 मार्च, 2019 को मुंबई में काफी भव्य तरीके से शादी की थी, जिसमें व्यापार, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट जगह के कई नामी-गिरामी हस्तियों सहित अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज भी आए हुए थे।
परिवार में नए सदस्य के आगमन से अंबानी और मेहता परिवार दोनों बहुत खुश हैं। इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लोग बधाई दे रहे हैं।