नई दिल्ली, | गूगल डॉक्स के एंड्रॉयड ऐप ने प्ले स्टोर पर 100 करोड़ से अधिक इंस्टॉल्स हासिल कर लिए हैं। गूगल डॉक्स एक क्लाउड आधारित वर्ड प्रॉसेसर है, जो हर गूगल एकाउंट के साथ फ्री आता है।
गूगल ने गूगल डॉक्स एंड्रॉयड ऐप को साल 2014 में लॉन्च किया था।
इस एप्लीकेशन ने साल 2018 में अपने लॉन्च के चार साल के भीतर 50 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया था।
अगले 50 करोड़ डाउनलोड्स पार करने में उसे हालांकि सिर्फ दो साल लगे।
चूंकी यह एक फ्री टू यूज सर्विस है, लिहाजा यह सबसे पसंदीदा वर्ड प्रोसेसर है।