लखनऊ में 1100 घरों को ढहाने का अभियान चला

लखनऊ में 1100 घरों को ढहाने का अभियान चला

लखनऊ: लखनऊ के अकबरनगर में 1100 घरों पर बुलडोजर चलाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई दो शिफ्ट में की गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को ढहाया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे से फिर इसी शेड्यूल से अभियान चलाया जाएगा।सुबह से 6 पोकलेन और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का काम किया गया। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील किया गया था। किसी तरह का हंगामा न हो, इसलिए PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात रहीं। वहीं, 12 साल की एक बच्ची ने वीडियो जारी कर अखिलेश यादव और राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website