नई दिल्ली: हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच चुका है। अगले 3-4 दिन में मानसून इन सभी राज्यों को पूरी तरह से कवर कर सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।
इसके अलावा मौसम विभाग ने वेस्ट मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देश के कुछ राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। हरियाणा-उत्तर प्रदेश में आज और कल लू चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, पंजाब और दिल्ली में कल से 25 जून तक हीटवेव का अलर्ट है।
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।