नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर गुरुवार (6 जून) को अहम बैठक हो रही है। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के बड़े नेता पहुंचे हैं। बैठक में नई सरकार बनाने और शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा हो रही है।
दूसरी तरफ, चुनाव आयोग आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राष्ट्रपति को नए सांसदों के नाम की सूची सौंपेंगे। वे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति को बताएंगे कि सबसे बड़ी पार्टी या गठबंधन कौन है, जिसके पास बहुमत है और कौन सरकार बनाने का दावा कर रहा है