त्रिपुरा पुलिस बोली-बांग्लादेश से हर महीने 200 रोहिंग्या ​​​​​आ रहे

त्रिपुरा पुलिस बोली-बांग्लादेश से हर महीने 200 रोहिंग्या ​​​​​आ रहे

नई दिल्ली: भारत सरकार एक ओर जहां देश में अवैध रूप से बसे 40 हजार से अधिक रोहिंग्या घुसपैठिए मुसलमानों को वापस उनके देश में भेजने के प्रयास कर रही है। वहीं, बांग्लादेश की सीमा में घुसपैठ कर हर महीने 200 से अधिक रोहिंग्या भारत लाए जा रहे हैं।

इसके बाद इन रोहिंग्या मुसलमानों को फर्जी पहचान देकर देश के 14 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में बसाया भी जा रहा है। यह सब कार्य एक अंतरर्राष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह द्वारा किया जा रहा है।

हाल ही में NIA की टीम ने इस मानव तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड जलील मियां को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। NIA जलील से उसके गिरोह के अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website