महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी पर विवाद के बीच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस उनके समर्थन में उतर आई हैं। उनका मानना है कि राज्यपाल दिल से एक मराठी मानुष हैं। महाराष्ट्र आने के बाद उन्होंने मराठी सीखी है। राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के विरोध में शिंदे गुट के विधायकों ने भी नाराजगी जताई थी।