पनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच लगातार सामाजिक सेवाओं में तल्लीन रहने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी को मुंबई में प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों प्राप्त हुआ। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड की तरफ से मिले इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल रहे।