बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 35 लोग सवार थे। इसमें 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।
गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, “10 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी। जबकि 35 लोगों के अलावा कुछ मोटरसाइकिल भी लदी थी।”
नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
मौके पर पहुंचे SP अभिनंदन ने बताया, “नाव में करीब 35 करीब सवार थे। जिनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर निकल आए, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक साल का बच्चा शामिल है।”