शिकागो,| शिकागो में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी। अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान कम से कम 7 लोग घायल हो गये। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 18 से 44 साल की उम्र के सभी घायल शिकागो के साउथ साइड में एंगलवुड में फुटपाथ पर हुई लड़ाई में शामिल थे।
शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार, यह घटना सोमवार को रात करीब 11.10 बजे हुई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
मंगलवार की ईस्टर के मौके पर शिकागो में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
पिछले महीने शहर में एक पार्टी के दौरान कम से कम 15 लोगों को गोली मार दी गई थी, जिनमें से दो की मौत हो गई थी।
वहीं, जनवरी में एक फार्मेसी में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि 2020 में शिकागो में गोलीबारी और हत्याओं में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
शहर पुलिस द्वारा जारी अपराध संख्या के अनुसार, 2020 में 769 हत्याएं हुईं, जबकि 2019 में 495 लोगों की हत्याए हुईं और 2020 में 3,261 लोगों की गोलीबारी में जान गई, जबकि 2019 में 2,140 लोगों की मौत हुई।