बंगाल से लाई गईं लड़कियों से रांची की होटल में कराया जा रहा था देह व्यापार

बंगाल से लाई गईं लड़कियों से रांची की होटल में कराया जा रहा था देह व्यापार

रांची: पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बहला फुसलाकर रांची की एक होटल में रखकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई कर 9 लड़कियों के साथ होटल के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़कियां लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस की टीम ने चुटिया के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी में होटल मालिक प्रिंस सिंह और उसका मैनेजर मिथुन गोराईं को गिरफ्तार कर उनके सेक्स रेकिट के तार कहां कहां जुड़े है कि जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़ी गईं सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं।
पूछताछ में पता चला है कि रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का बंगाल से कनेक्शन है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि कई होटल का भी इस रैकेट से कनेक्शन है। इसी आधार पर कई होटलों के खिलाफ पुलिस के द्वारा पूर्व में कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को होटल में ही बुलाया जाता है। लड़कियों को रखने के लिए विशेष कमरा भी होटल में बनवाया गया था। पुलिस जब होटल में छापेमारी के लिए पहुंची तो होटल के कई कमरों से लड़कियां निकल कर भागने लगीं, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस को इनके मोबाइल की जांच से कैश के लेनदेन की जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गईं लड़कियां लगातार अपना बयान बदल रहीं हैं। पुलिस के द्वारा लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है।बताया जा रहा है कि होटल मालिक पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लाकर होटल में देह व्यापार करा रहा था। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सिटी डीएसपी केवी रमन और थानेदार लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को होटल में छापेमारी की। होटल से सेक्स वर्कर समेत अन्य को पकड़ लिया। सभी से चुटिया थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें रांची में पुलिस सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website